फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: कंगना का अकाउंट बंद करने के बाद ट्विटर का बड़ा बयान, कहा - 'बार-बार ऐसा करने वालों के साथ...'

Tue, 04 May 2021 06:32 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का टि्वटर अकाउंट स्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। अभिनेत्री ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की थी जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं अब ट्विटर ने एक बयान दिया है कि जो लोग टि्वटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विटर ने कहा है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के नियमों के अनुसार ‘नफरती आचरण एवं अपमानजनक व्यवहार’ नीति का बार-बार उल्लंघन करने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड किया गया है। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्पष्ट कर चुके हैं कि हम ऐसे व्यवहार को लेकर कड़ी कार्रवाई करेंगे जिससे किसी को ऑफलाइन नुकसान हो सकता है।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
प्रवक्ता ने आगे कहा, 'हम सब पर विवेकपूर्ण तरीके से और निष्पक्ष रूप से ट्विटर नियमों को लागू करते हैं।' ट्विटर ने नीति का हवाला देते हुए बताया कि जब अकाउंट को स्थायी रूप से बंद किया जाता है तो अकाउंट धारक को बताया जाता है कि उन्होंने किन नियमों का उल्लंघन किया है। सोमवार को लेखक-गीतकार हुसैन हैदरी ने अभिनेत्री के दो ट्वीट्स को साझा करके लोगों से अकाउंट की रिपोर्ट करने को कहा था।

4 of 5
कंगना रणौत, ममता बनर्जी - फोटो : Social media
दरअसल, कंगना भड़काऊ ट्वीट करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत और चुनाव के बाद हिंसा को लेकर कई पोस्ट किए थे। राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए अभिनेत्री ने हिंसा के लिए ममता बनर्जी को कसूरवार ठहराया था और उन्हें ऐसे नामों से संबोधित किया था जिनको प्रकाशित नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कंगना भी अकाउंट सस्पेंड हो जाने के बाद शांत नहीं रहीं। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'ट्विटर ने हमेशा ये साबित किया है कि वे जन्म से अमेरिकी हैं। उन्हें लगता है एक सफेद व्यक्ति, भारत में रहने वाले (काले रंग) व्यक्ति को गुलाम बनाने का हकदार है। वे आपको बताना चाहते हैं कि क्या सोचना, बोलना और क्या करना है। मेरे पास कई मंच हैं जिनका उपयोग मैं अपनी आवाज उठाने के लिए कर सकती हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें