बॉलीवुड क्यूट स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान का आता है। तैमूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी किसी न किसी फोटो को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में ऐसा कुछ एक बार फिर देखने को मिला जब सोशल मीडिया पर तैमूर के जिम में वर्कआउट की खबरों ने जोर पकड़ा।
विज्ञापन
2 of 4
taimur
आपको यह सुनकर शायद थोड़ी हैरानी हो सकती है कि एक साल का तैमूर जिम में वर्कआउट कैसे कर सकता है। तो आपकी कंफ्यूजन दूर किए देते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर लग रहा है कि तैमूर का दाखिला एक फिटनेस सेंटर में करवा दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
taimur
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस फोटो पर लोगों के कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आज तैमूर जिम जा रहा है और इस साल IIT का एग्जाम भी दे रहा है।