बता दें, सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगली फिल्म सोन चिरैया में डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चंबल में हो रही है। हाल ही में फिल्म के लोकेशन की भी एक फोटो सुशांत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।