फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की अमेठी से हार पर यूजर्स ने दी सिद्धू को सलाह, बोले- राजनीति छोड़िए, अब कमेंट्री करिए

Fri, 24 May 2019 02:52 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
navjot singh sidhu - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आम चुनाव के दौरान अपने एक चुनावी भाषण में कहा था कि अगर स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को हरा दिया तो वो राजनीति छोड़ देंगे। सिद्धू ने दावा किया था कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में हार जाते हैं तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को 55 हज़ार से ज़्यादा वोटों से मात दी और राहुल गांधी की हार के संकेत मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिद्धू को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
 

 
विज्ञापन

2 of 6
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
ट्विटर पर #sidhuquitpolitics और Sidhu Ji टॉप ट्रेंड में है। लोग इन हैशटैग्स के साथ मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। सिद्धू के बयान से जुड़ी खबरों के स्क्रीनशॉट भी फ़ेसबुक और ट्विटर पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा है, "अब हमें वर्ल्ड कप में आपकी कमेंट्री का इंतजार है। अगर आप अमेठी के लिए इस्तीफ़ा देते हैं। ऑन सिद्धू जी, हम आपको मिस करते हैं।"


 
विज्ञापन

3 of 6
Navjot Singh Sidhu social media trend - फोटो : TWITTER
गीतार्थ कुमार लिखते हैं, "अब क्या सर? अंग्रेजी में एक कहावत है कि अपनी जुबान को वैसे संभाल कर रखिए जैसे हीरे और सोने को संभालते हैं।

4 of 6
Navjot Singh Sidhu - फोटो : twitter
एक अन्य यूजर ने लिखा है, "सिद्धू को ये याद दिलाने का वक़्त है कि भाई, बोलने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए। ये क्रिकेट या कॉमेडी शो नहीं है जहां आप कुछ भी कह सकते हैं।''श्रेया शर्मा लिखती हैं, "आपका जवाब चाहिए सर, आपका इस्तीफ़ा चाहिए।'' एक अन्य यूज़र ने लिखा कि अमेठी के लोग वैसे तो स्मृति ईरानी को वोट नहीं देना चाहते थे लेकिन जब उन्होंने सिद्धू का बयान सुना तो उन्हें वोट देने पर मजबूर हो गए ताकि सिद्धू राजनीति छोड़ दें।
विज्ञापन

5 of 6
navjot singh sidhu

इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू अपने कई बयानों से विवादों में रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वो पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा से बड़ी गर्मजोशी से गले मिले थे। इस वजह से भी उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था, "आतंकवाद का कोई देश नहीं होता, आतंकियों का कोई मजहब, कोई जाति नहीं होती।''

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Navjot Singh Sidhu

उन्होंने कहा था कि क्या मुट्ठी भर लोगों के लिए एक पूरे देश को या किसी एक व्यक्ति को दोषी ठहराया जा सकता है। सिद्धू के इस बयान पर नेताओं से लेकर आम लोगों ने बेहद नाराज़गी भरी प्रतिक्रिया दी थी और सोनी टीवी का बहिष्कार करने की बात करने लगे। लोगों के ग़ुस्से और विवादों को देखते हुए सोनी ने सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से हटा दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें