सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ट्विटर
पीटीआई से बात करते हुए सुशांत के करीबी सूत्र ने इस तरह के किसी भी अकाउंट (ट्विटर) की बात से इनकार किया है और इसके पीछे सक्रिय लोगों से आग्रह किया है कि लोगों में इस तरह का भ्रम ना फैलाएं। साथ उन्होंने ये भी बताया है कि सुशांत के परिवार की तरफ से 27 तारीख को आखिरी बयान जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने सिनेमा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मदद करने की बात कही गई थी।