फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरके को हंसल मेहता ने दी पंगा न लेने की चेतावनी, मनोज बाजपेयी बोले- 'अब जंग शुरू होगी'

Sun, 05 Jul 2020 01:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हंसल मेहता, केआरके और मनोज बाजपेयी - फोटो : Social Media
अभिनेता व फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके और निर्देशक हंसल मेहता ट्विटर पर भिड़ गए हैं। हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट कर कहा था कि वो हंसल मेहता और मनोज बाजपेयी पर अपना रिव्यू देने वाले हैं। केआरके के इस ट्वीट पर हंसल बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने केआरके को चेतावनी दी।
विज्ञापन

2 of 5
मिलाप जावेरी, केआरके - फोटो : Social Media
दरअसल इस विवाद की शुरुआत निर्देशक मिलाप जावेरी के उस ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने केआरके का एक वीडियो क्लिप साझा किया था। इस वीडियो के जरिए मिलाप ने ये बताने की कोशिश की थी कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले केआरके ने उन्हें एक फ्लॉप अभिनेता बताया था लेकिन मौत के बाद वो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हंसल मेहता
मिलाप जावेरी के इस ट्वीट पर हंसल मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि केआरके को सजा दिए जाने की जरूरत है। केआरके को फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इसके जवाब में केआरके ने एक ट्वीट किया, 'हंसल और मनोज पर मेरा रिव्यू जल्द आ रहा है। वो यही डिजर्व करते हैं। कृपया इसे सुनने के लिए हेडफोन्स का इस्तेमाल करें।' इसके जवाब में हंसल मेहता ने एक ट्वीट किया और केआरके को चेतावनी दे डाली।
 

4 of 5
हंसल मेहता
हंसल मेहता ने लिखा, 'तुम मुझसे पंगा लेने की कोशिश मत करना। मैं तुम्हारी बदतमीजियों और गालियों से दबने वाला नहीं हूं। तुम्हारी दादागिरी मेरे साथ नहीं चलेगी। तुम्हारा ये घटियापन न तो मुझे रोक सकता है और न मेरा आत्मविश्वास तोड़ सकता है। मुझसे दूर रहना। इसे मेरी चेतावनी ही समझो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी का ट्वीट - फोटो : Twitter
हंसल मेहता के इस ट्वीट को अभिनेता मनोज बाजपेयी का भी साथ मिला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब जो जंग शुरू होगी वो मुकाम के पहुंचने तक लड़ी जाएगी ! मैं फिर कहता हूं समस्या ये व्यक्ति तभी बनता है जब हमारे बीच के लोग इस तरह के लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं। आप सब अनफॉलो करें ताकत अपने आप खत्म हो जाएगी।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें