ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेबसाइट में लिखे गए आर्टिकल में एक्ट्रेस लिखती हैं, 'वो बेंच पर मेरे बगल में झुककर बैठा हुआ था, जबकि मेरे पैर स्कफ्ड मैरी जेन्स जूतों में बेचैनी से हिल रहे थे। वो अच्छा था, सुंदर था। उसका चेहरा काफी अच्छे से बनाया गया था, जैसे इस सांचे में ढालने से पहले किसी फरिश्ते ने उसे बनाया हो।' ट्विंकल आगे लिखती हैं, ' हम शाम तक वहीं बैठे रहे अकेले। कमरे में चॉक और उसके च्विंगम की महक आ रही थी। मैंने आखिरकार उससे पूछा क्या टाइम हुआ है? मैं डिनर मिस नहीं करना चाहती। उसने मुझसे पलटकर कहा, मैं भी नहीं, हमारे यहां डिनर में आज पिंक कस्टर्ड बना है।'