अक्षय कुमार भले ही बॉलीवुड के खिलाड़ी हो लेकिन उनके घर में असली खिलाड़ी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ही हैं। ट्विंकल अक्सर अक्षय की किसी न किसी बात पर क्लास लगा देती हैं। घर के बाहर अक्षय कितने बड़े ही सुपर स्टार क्यों न हो लेकिन घर में घुसते ही वह एक आम पति की तरह ही बन जाते हैं। हाल ही ट्विंकल अपने ट्विटर पर अक्षय की एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि अक्षय ने उन्हें 'महापकाऊ' बताया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Twinkle Khanna
दरअसल ट्विंकल ने अक्षय से एक इंग्लिश वर्ड का मतलब पूछा था। इस शब्द का मीनिंग अक्षय नहीं बता पाए। जब ट्विंकल ने उन्हें इस शब्द का मतलब समझाने की कोशिश की तो अक्षय उन्हें महापकाऊ कह दिया। ट्विंकल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के साथ अक्षय की फोटो भी है। फोटो में अक्षय अपना मुंह बिगाड़े नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है किसी बात पर उनकी डांट पड़ी हो।
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो के कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा, 'भारतीय मर्दों के लिए एक टिप - एक ब्लैक टर्टल नेक टीशर्ट आपको Exponential स्तर पर स्मार्ट बना सकती है बस आप आपके बगल में बैठी महिला से इसका मतलब पूछने मत लग जाना, और हां, इस शब्द का मतलब समझाने पर किसी को 'महापकाऊ' कहकर संबोधित करना बिल्कुल फायदे का सौदा नहीं होगा।
4 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
अक्षय और ट्विंकल ने इस साल जनवरी में अपनी शादी के 18 साल पूरे कर चुके हैं। शादी की एनिवर्सरी के दिन ही ट्विंकल उन्हें पंच करते हुए नजर आ रही थीं। अक्षय ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए काफी फनी कैप्शन दिया था।
फिलहाल इन दिनों अक्षय की फिल्म केसरी की चर्चा है। इस फिल्म के कई टीजर भी रिलीज किए जा चुके हैं। अक्षय की ये फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। इसके साथ अक्षय, करीना कपूर के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग शुरु कर चुके हैं।