फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना पर भूत का साया, बेटे ने शयर की शैतानी हरकतों वाली फोटो

Wed, 24 Feb 2021 04:51 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Insatagram- @twinklerkhanna

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हमेशा अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। उन्हीं की तरह उनके बेटे आरव भी काफी मस्ती-मजाक करते रहते हैं। ट्विंकल ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसे उनके बेटे ने खींचा है। इसके साथ जो कैप्शन लिखा है उसे पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram: @twinklerkhanna
बता दें कि ट्विंकल ने एक धुंधली सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें भोर का अंधेरा नजर आ रहा है। इस तस्वीर में ट्विंकल की झलक तो दिख रही है, लेकिन उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। फोटो में ट्विंकल अजीब सी मुद्रा में खड़ी हैं।
  ">http://
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna
दरअसल आरव ने फोटो शेयर कर लिखा ‘पड़ोसियों ने ट्विंकल खन्ना पर चौंका देने वाला मामला दर्ज करवाया है कि उनपर किसी शैतान का साया है। बगीचे में उनकी शैतानी हरकतों को देखिए’। इस फोटो को शेयर करने के बाद ट्विंकल ने भी मजेदार रिएक्शन दिया। ट्विंकल ने लिखा कि ‘आपको दुश्मनों की क्या जरूरत है जब आपका बेटा ही फैमिली चैट पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दे। वैसे मैं उस समय एक्सरसाइज कर रही थी’।

4 of 5
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media
बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विंकल खन्ना ने एक और दिलचस्प किस्सा शेयर किया था, जो उनके स्कूल से जुड़ा था।अपने स्कूल के दिनों वाले ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए ट्विंकल ने कहा था कि वह मेरी क्लास में पढ़ता था। हम साथ बैठते थे और एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वह बहुत अच्छा लड़का था। ट्विंकल ने ये भी कहा था कि एक बार हम दोनों एक दूजे में इतना खो गए थे कि स्कूल बंद हो गया था। उन्होंने कहा था ‘हम स्कूल के एक क्लासरूम में बंद हो गए थे। हमें खिड़कियों से बाहर निकला पड़ा था'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media
बता दें कि ट्विंकल फिल्मों से दूर हैं और बिजनेस संभाल रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ट्विंकल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में बहुत कम फिल्में की हैं। शादी के बाद उन्होंने सिनेमा को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें