फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना फिर से ट्रोल, 'अच्छे दिन' पर उठाया सवाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Mon, 02 Apr 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अधिकतर समय अपने बयानों और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा है- हम अप्रैल फूल रोज हर रोज मनाते हैं। इसके साथ ही ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर अच्छे दिन पर आर्टिकल भी शेयर किया है। इसे खुद ट्विंकल ने ही लिखा है। ट्विंकल ने अच्छे दिन पर तंज कसते हुए लिखा है कि अच्छे दिन के नाम पर हर रोज भारतीय मूर्ख दिवस मनाते हैं। उनकी इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
एक यूजर ने ट्विंकल की पोस्ट पर लिखा है- यह अच्छी बात है, लेकिन मैं अच्छे दिन के विचार पर आपके साथ सहमति नहीं रखती। एक सच यह भी है कि बीजेपी कांग्रेस के सभी घोटालों को उजागर कर रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, मैं जानना चाहता हूं कि मोदी सरकार अपनी पार्टी के घोटालों को कब उजागर करेगी? हैशटैग कमल का फूल। 
विज्ञापन

3 of 4
twinkle khanna
एक ट्विटर अकाउंट यूजर ने लिखा है, ये दोनों पति-पत्नी (अक्षय कुमार- ट्विंकल) का अच्छा है, एक लेफ्ट वालों को खुश रखता है और एक राइट। इन दोनों की दुकान चलनी पक्का है। एक यूजर ने लिखा है- 'आपको तो इस बात की जानकारी भी नहीं कि भारत में स्वंत्रतता के बाद भी कई गांव ऐसे हैं जहां पर बिजली आज भी नहीं है और आप एसी रूम में बैठकर आर्टिकल लिख रही हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
ट्विंकल खन्ना
आपको बता दें कि आर्टिकल में ट्विंकल खन्ना ने यह भी बताया है कि अप्रैल फूल डे क्यों सेलिब्रेट किया जाता है। ट्विंकल खन्ना ने कुछ समय पहले अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कारण वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। तस्वीर में अक्षय कुमार ऑटो चलाते हुए नजर आ रहे थे तो वहीं ट्विंकल खन्ना ऑटो की सवारी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें