फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna Troll: ट्विंकल खन्ना को किताबों पर बैठा देख भड़के यूजर, पति अक्षय कुमार को सुना डाली खरी खोटी

Mon, 25 Apr 2022 02:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar twinkle khanna - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन कई बार ट्विंकल और अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार पान मसाला विज्ञापन की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर थे। वहीं, अब अभिनेता की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपनी एक पुरानी फोटो की वजह से फिर से ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Twinkle Khanna - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कुछ समय पहले ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ट्विंकल किताबों के ढेर पर बैठकर फोटो क्लिक करवाती नजर आई थीं। इस तस्वीर में ट्विंकल ने अपने पैर भी किताबों के ऊपर रखे हुए थे और वह बहुत ही आराम से पोज दे रह ही थीं। ट्विंकल की ये फोटो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रही है और लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Akshay Kumar twinkle khanna - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर सुरेंद्र पूनिया ने ट्विंकल की ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर अभिनेत्री पर तंज कसा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'बच्चे पूछ रहे हैं कि यह देवी मां सरस्वती पर क्यों सवार हैं?' सुरेंद्र पूनिया के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिमाग नीचे चला गया होगा।' दूसरे ने लिखा, 'क्योंकि ये देवी नहीं राक्षसी है।' इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'इनके पति जी मोदी जी के भक्त हैं और ये उनकी पत्नी है।'


 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar
ट्विंकल खन्ना की ये तस्वीर साल 2017 की है। उस समय अभिनेत्री ने एक मैग्जीन के लिए एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें ट्विंकल ने ऐसे पोज दिए थे। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा था। हालांकि, उस वक्त भी ट्विंकल अपनी इस तस्वीर की वजह से काफी ट्रोल हुई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें