फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF2 Vs RRR Vs Baahubali 2: प्रभास पर भारी पड़े यश, केजीएफ 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, किया इतना कलेक्शन

Mon, 25 Apr 2022 01:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baahubali 2 VS RRR VS KGF Chapter 2 - फोटो : सोशल मीडिया
KGF2 Vs RRR Vs Baahubali 2: कुछ समय पहले यानी गुरुवार को यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ-चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न केवल कन्नड़ में बल्कि हिंदी, तेलुगू और मलयालम संस्करण में भी कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जर्सी' को धवस्त करने के बाद अब यह फिल्म ‘रनवे34’ और ‘हीरोपंती 2’ को भी धूल चटाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

2 of 5
Baahubali 2 VS RRR VS KGF Chapter 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में, हम केजीएफ-चैप्टर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना पिछली दो साउथ की पैन इंडिया फिल्म- आरआरआर और बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन के साथ करने जा रहे हैं। आश्चर्य नहीं कि यश अभिनीत केजीएफ 2 ने बढ़त बना ली है, चार दिनों के विस्तारित सप्ताहांत का आनंद लेते हुए फिल्म के कारोबार में उछाल देखा गया, जिसके बाद पहले सप्ताह में शानदार संग्रह हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ चैप्टर 2 ने 10 दिनों के अंदर 298.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं आरआरआर ने रिलीज के 10 दिनों बाद तक 164 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि 10 दिनों के कलेक्शन में प्रभास स्टारर बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन यश की फिल्म से कुछ रुपये के अंतर से चुक गई है। एस एस राजामौली ने 10 दिनों में केवल 293.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

4 of 5
kgf chapter 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्तमान में, केजीएफ - चैप्टर 2 का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का बिजनेस करोड़ों रुपये को पार कर जाएगा। दावा है कि केजीएफ 2 अपने दूसरे सप्ताह में 350 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baahubali 2 VS RRR VS KGF Chapter 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर VS केजीएफ चैप्टर 2 VS बाहुबली 2

  केजीएफ चैप्टर 2 आरआरआर बाहुबली 2
गुरुवार 53.95 करोड़ रुपये - -
शुक्रवार 46.79 करोड़ रुपये 20.07 करोड़ रुपये 41 करोड़ रुपये
शनिवार 42.9 करोड़ रुपये 24 करोड़ रुपये 40.5 करोड़ रुपये
रविवार 50.35 करोड़ रुपये 31.5 करोड़ रुपये 46.5 करोड़ रुपये
सोमवार 25.57 करोड़ रुपये 17 करोड़ रुपये 40.25 करोड़ रुपये
मंगलवार 19.14 करोड़ रुपये 15.02 करोड़ रुपये 30 करोड़ रुपये
बुधवार 16.35 करोड़ रुपये 13 करोड़ रुपये 26 करोड़ रुपये
गुरुवार 13.58 करोड़ रुपये 12 करोड़ रुपये 22.75 करोड़ रुपये
शुक्रवार 11.56 करोड़ रुपये 13.5 करोड़ रुपये 19.75 करोड़ रुपये
शनिवार 18.25 करोड़ रुपये 18 करोड़ रुपये 26.5 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें