हैप्पी बर्थडे ट्विंकल खन्ना। जी हां, आज एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। ट्विंकल अपना बर्थडे पिता राजेश खन्ना के साथ शेयर करती हैं। आज ही के दिन उनके पिता राजेश खन्ना का भी जन्म हुआ था। भले ही ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर में सिर्फ 14 फिल्में ही की हों। इसके बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें कि ट्विंकल खन्ना अब एक लेखक हैं साथ ही इंटीरियर डिजायनर भी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक किस्से...
विज्ञापन
Bdy Spcl: ट्विंकल की शादी से पहले डिंपल को लगता था- गे हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल ने ऐसे किया था पता
2 of 7
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने 14 फिल्में कीं। इनमें से एक ही हिट हो पाई। उन्होंने साल 2001 में अपनी आखिरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' की थी और ये भी फ्लॉप रही थी। इसके बाद ट्विंकल ने एक्टर अक्षय कुमार से शादी कर ली थी और घर के साथ बॉलीवुड से भी विदाई ले ली थी। अक्षय और ट्विंकल की लव स्टोरी....
विज्ञापन
Bdy Spcl: ट्विंकल की शादी से पहले डिंपल को लगता था- गे हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल ने ऐसे किया था पता
3 of 7
ट्विंकल खन्ना
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को क्यूट ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।
Bdy Spcl: ट्विंकल की शादी से पहले डिंपल को लगता था- गे हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल ने ऐसे किया था पता
4 of 7
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने बताया कि उस समय अक्षय कैलगरी में एक फिल्म की आउटडोर शूटिंग कर रहे थे जिसका शेड्यूल 15 दिनों का था। ट्विंकल ने कहा कि उनकी किताबें खत्म हो गई थीं और टीवी भी नहीं था इसलिए उन्होंने तय किया कि आउटडोर शूटिंग खत्म होने तक वह अक्षय के साथ एंजॉय करेंगी। लेकिन दोनों के बीच का एंजॉयमेंट कब प्यार में बदल गया ये ट्विंकल को भी नहीं पता चला। आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्विंकल खन्ना की सगाई दो बार हुई थी। ये अलग बात है कि उन्होंने दोनों ही बार अक्षय से सगाई की थी।
विज्ञापन
Bdy Spcl: ट्विंकल की शादी से पहले डिंपल को लगता था- गे हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल ने ऐसे किया था पता
5 of 7
ट्विंकल खन्ना
जब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था तब ट्विंकल की फिल्म 'मेला' आने वाली थी। ट्विंकल कॉन्फिडेंट थीं कि फिल्म सफल होगी। ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो वह उनसे शादी कर लेंगी। फिल्म फ्लॉप हो गई और उन्होंने अक्षय को हां कह दिया। लेकिन डिंपल को ट्विंकल के एक पत्रकार दोस्त ने बताया था कि अक्षय गे हैं। फिर क्या था डिंपल ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
Bdy Spcl: ट्विंकल की शादी से पहले डिंपल को लगता था- गे हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल ने ऐसे किया था पता
6 of 7
ट्विंकल खन्ना
उन्होंने अक्षय के सामने शर्त रखी कि दोनों को एक साल तक साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय एक साल तक साथ रहे और फिर दोनों की शादी हुई। इस एक साल में ट्विंल ने अक्षय के खानदान में किसे क्या बीमारी है, उनके परिवार में लोग जल्दी गंजे तो नहीं होते, किसकी किस बीमारी से मौत हुई थी। इन सब के बारे में पूरा रिकॉर्ड चेक किया था। ट्विंकल ने बताया था कि उन्होंने अक्षय से शादी के फायदों और नुकसान की भी एक लिस्ट बनाई थी। फायदों की लिस्ट में पहला पॉइंट था- वेल सेटल्ड।
Bdy Spcl: ट्विंकल की शादी से पहले डिंपल को लगता था- गे हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल ने ऐसे किया था पता
7 of 7
ट्विंकल खन्ना
एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने ये भी खुलासा किया था कि करण जौहर और वो एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। उन दिनों करण जौहर ट्विंकल से प्यार कर बैठे थे। वहीं करण ने कहा कि एक समय उन्हें लगा था कि उन्हें ट्विंकल से प्यार हो गया है। आपको बता दें कि करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की टिना का रोल पहले ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था लेकिन ट्विंकल ने करण को मना कर दिया था।