फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' देखने के लिए इस निर्देशक ने हॉल की सारी टिकटें खरीद लीं, ड्राइवर के साथ देखी फिल्म

Thu, 29 Dec 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दंगल फिल्म
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' साल की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्टर साबित हो रही है। दर्शकों के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के एक निर्देशक ने आमिर की 'दंगल' देखने के लिए थिएटर की सारी टिकटें खरीद लीं।
विज्ञापन

'दंगल' देखने के लिए इस निर्देशक ने हॉल की सारी टिकटें खरीद लीं, ड्राइवर के साथ देखी फिल्म

2 of 5
दंगल
इतना ही नहीं इतने बड़े डायरेक्टर ने अपने ड्राइवर के साथ बैठ कर ये फिल्म देखी। ये डायरेक्टर और कोई नहीं बल्कि ‌ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन हैं। राकेश रोशन ने अपने पारसी दोस्त फिल्म निर्देशक शांति से 60 सीटों वाले इस थिएटर की सारी टिकटें खरीद लीं।
विज्ञापन

'दंगल' देखने के लिए इस निर्देशक ने हॉल की सारी टिकटें खरीद लीं, ड्राइवर के साथ देखी फिल्म

3 of 5
दंगल
इसके बाद राकेश और उनके ड्राइवर ने साथ बैठकर दंगल देखी। उन्होंने ये फिल्‍म खंडाला के एक हॉल में देखी। फिल्म देखने के बाद राकेश रोशन ने दंगल और आमिर की जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।

'दंगल' देखने के लिए इस निर्देशक ने हॉल की सारी टिकटें खरीद लीं, ड्राइवर के साथ देखी फिल्म

4 of 5
दंगल
राकेश रोशन ने लिखा, 'आमिर, बेमिसाल दंगल की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, अभी काफी कुछ सीखना है। राकेश रोशन खुद भी कई ‌हिट फिल्में दे चुके हैं लेकिन उनका मानना है कि अब भी उन्हें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दंगल' देखने के लिए इस निर्देशक ने हॉल की सारी टिकटें खरीद लीं, ड्राइवर के साथ देखी फिल्म

5 of 5
काबिल
बता दें कि राकेश रोशन की फिल्म 'काबिल' जल्द आने वाली है। इस फिल्म में राकेश रोशन के बेटे ऋतिक और एक्ट्रेस यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में ऋतिक और यामी अंधे बने हैं। ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें