फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna B'Day: 21 की उम्र में किया डेब्यू, तीनों खान की हीरोइन बनीं, ऐसा रहा ट्विंकल का फिल्मी सफर

Sun, 29 Dec 2024 08:30 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्विंकल खन्ना का फिल्मी सफर वाकई बहुत छोटा रहा है लेकिन अभिनेत्री ने कम समय में ही इंडस्ट्री के तीन बड़े खान सितारों सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर लिया।
विज्ञापन
1 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : अमर उजाला
राजेश खन्ना की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने 21 की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया। अभिनेत्री को बड़े पर्दे पर अपने रियल लाइफ पार्टनर अक्षय कुमार के साथ भी काम किया है। ट्विंकल खन्ना ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही इंडस्ट्री के तीनों बड़े खान सुपरस्टार्स के साथ काम कर लिया था। आइए आपको बताते हैं कैसा रहा ट्विंकल खन्ना का फिल्मी सफर।
विज्ञापन

2 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
सलमान खान के साथ किया काम
सलमान खान के साथ ट्विंकल खन्ना ने साल 1998 में 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म में सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के साथ आईं नजर
ट्विंकल खन्ना ने शाहरुख खान के साथ 1999 में आई फिल्म 'बादशाह' में काम किया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी।

4 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान की बनीं हीरोइन
ट्विंकल ने आमिर खान के साथ भी फिल्में की हैं। आमिर के साथ ट्विंकल ने मेला फिल्म में काम किया था, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, इसके बाद उन्हें सैफ अली खान और फरदीन खान के साथ लव के लिए कुछ भी करेगा फिल्म में आखिरी बार देखा गया था।
विज्ञापन

5 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे की अभिनय की शुरुआत
ट्विंकल खन्ना ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से की थी। इस फिल्म में वे बॉबी देओल के साथ नजर आईं थीं। ट्विंकल खन्ना ने इसके बाद जान, दिल तेरा दिवाना, उफ ये मोहब्बत, जोड़ी नंबर 1, जुल्मी जैसी फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय के साथ भी किया काम
ट्विंकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार के साथ भी सिनेमा में काम किया है। उन्हें अक्षय की फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी और जुल्मी में देखा गया था। रियल लाइफ की बात करें तो  सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी हैं। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे भी हैं। बेटी का नाम है नितारा और बेटे का नाम आरव।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें