सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
सिकंदर की झलक देख फैंस हुए दीवाने
‘सिकंदर’ का टीचर देखकर सलमान खान के फैंस भी काफी खुश हैं। अपने पसंदीदा एक्टर को एक बार फिर से एक्शन जॉनर में देखकर दर्शक उत्साहित हैं। इस फिल्म के टीचर में सलमान खान एक डायलॉग बोलते हुए नजर आए- 'बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।' इसके बाद से सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स कहने लगे हैं कि इस डायलॉग के जरिए सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई को संदेश देना चाहते हैं। कुछ समय पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।