फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के इन 5 एक्टर्स ने वेब सीरीज में भी दिखाया दम, ये बहू भी पीछे नहीं

Thu, 04 Jul 2019 06:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुमित व्यास, निया शर्मा और विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और टीवी शोज के साथ-साथ बेव सीरीज भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वेब सीरीज न सिर्फ दर्शकों को पसंद आ रही है बल्कि साथ ही साथ प्रोड्यूसर्स भी इससे मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे में वेब सीरीज हर किसी के लिए फायदे का सौदा बना हुआ है। वेब सीरीज में कई चेहरे ऐसे हैं जिन्हें टीवी के अलावा वेब सीरीज से भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इस पैकेज में हम बात करेंगे ऐसे ही पांच चेहरों की जिन्हें वेब सीरीज में काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Vikrant Massey - फोटो : instagram
विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी टीवी के एक जाने माने चेहरे हैं। कई टीवी शोज में विक्रांत ने काम किया और दर्शकों का प्यार जीता। ऐसे में अब टीवी के बाद विक्रांत वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रहे हैं। और जमकर वाहवाही लूट रहे हैं। मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस जैसी सीरीज में विक्रांत को खूब पसंद किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Sumit Vyas
सुमित व्यास
कसम से, लौट आओ त्रिशा और कॉमेडी नाइट्स जैसे टीवी शोज से जनता का प्यार जीत चुके सुमित व्यास अब बेव सीरीज में भी खूब जम रहे हैं। टीवीएफ ट्रिपलिंग्स, परमानेंट रूममेट्स आदि वेब सीरीज में सुमित व्यास को काफी पसंद किया गया है।

4 of 6
surbhi jyoti - फोटो : social media
सुरभि ज्योति
टीवी पर वो इस समय 'नागिन 3' में भी लीड निभा रहीं सुरभि ज्योति भी वेब सीरीज में काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि  सुरभि को वेब सीरीज 'तन्हाईयाँ' में लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया है।
विज्ञापन

5 of 6
nia sharma - फोटो : twitter
निया शर्मा
एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में शुमार होने वालीं निया कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। वहीं बेब सीरीज में भी उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि निया को वेब सीरीज ट्विस्टेड के लिए बहुत सराहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sakshi Tanwar
साक्षी तंवर
टीवी इंडस्ट्री में साक्षी तंवर एक बड़ा नाम मानी जाती हैं। साक्षी ने बतौर बहू के किरदार में भी जनता का दिल जीता है। ऐसे में टीवी के बाद उन्होंने वेब सीरीज में भी नाम कमा लिया है। साक्षी को वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' और 'द फाइनल कॉल' में काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें