फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने शुरू किया #BottleCapChallenge, अक्षय कुमार ने कर दिखाया कारनामा, फैंस हैरान

Thu, 04 Jul 2019 05:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : instagram

इन दिनों सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है। इस चैलेंज में एक शख्स को गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल के ढक्कन को खोलकर हटाना होता है, लेकिन बोलत नहीं गिरनी चाहिए। सेलेब्स एक दूसरे को इसका चैलेंज दे रहे हैं। हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है- 'मैं खुद को रोक नहीं पाया #BottleCapChallenge। अपने आइडल से इंस्पायर होकर। मुझे दिखने वाले बेस्ट वीडियो को मैं री-ट्वीट और री-पोस्ट करूंगा। तो लड़कों और लड़कियों इसे करो। इसे करते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : instagram

अक्षय ने ये स्टंट जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर किया है। बीते रोज जेसन स्टेथम ने इस चैलेंज को करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। जेसन स्टेथम को ये चैलेंज Errolson Hugh ने दिया था। जिसे जेसन स्टेथम ने पूरा किया। टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को भी इस चैंलेज के लिए इनवाइट किया गया है। अब देखना ये है कि ये लोग कितनी जल्दी इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हैं।
 

 

4 of 5
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अक्षय कुमार की तो उनका यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 1 घंटे में इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। यह चैलेंज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रहा है, लोग बढ़- चढ़कर इस चैलेंज का हिस्सा बन रहे हैं और अपने वीडियो बनाकर इसे शेयर कर रहे हैं। अब तक इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वो कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय फिल्म गुड न्यूज में करीना कपूर के साथ दिखेंगे। साथ ही अक्षय फिल्म लक्ष्मी बम और हाउसफुल-4 में भी काम करते नजर आएंगे। हाल ही में सूर्यवंशी के लिए अक्षय और कटरीना ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने की शूटिंग पूरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें