फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Updates: अपने ही परिवार के खिलाफ बोलेगी अनुपमा की बेटी...गुंडों से बचकर भागने की कोशिश करेगा आर्यन, पढ़िए आज का टीवी अपडेट

Mon, 04 Jul 2022 04:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सीरियल अपडेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड को लेकर लोग जितने एक्साइटेड रहते है, उतना ही क्रेज दर्शकों में टीवी सीरियल्स को लेकर रहता है। सीरियल में मेकर्स हर रोज कोई न कोई नया हंगामा नया ट्विस्ट लेकर आते ही रहते हैं, जिसके चलते दर्शकों में अगला एपिसोड देखने की एक्साइटमेंट बनी रहती है। अनुपमा और इमली में इस समय माहौल काफी गर्म चल रहा है, जहां आर्यन को किडनैप किया गया है, वहीं किंजल की गोद भराई चल रही है, तो चलिए जानते हैं कि क्या है आज का सीरियल अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमा अपडेट - फोटो : social media
अनुपमा
इस समय सीरियल अनुपमा में किंजल की गोद भराई का फंक्शन चल रहा रहा है, लेकिन इसी बीच वनराज की एंट्री होती है और वह अपनी बेटी पाखी और अधिक को एक दूसरे के क्लोज देखकर अपना आपा खो देता है और आने वाले एपिसोड में खूब हंगामा देखने को मिलने वाला है, क्योंकि वनराज अधिक को पीटते हुए सबके सामने लाता है। वहीं अनुपमा की बेटी पाखी अपने ही परिवार के खिलाफ खड़ी नजर आएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
इमली - फोटो : सोशल मीडिया
इमली
सीरियल इमली के मौजूदा ट्रैक में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है क्योंकि आर्यन का किडनैप हो गया है। आने वाले एपिसोड में आर्यन गुंडों से बचकर भागने की कोशिश करता है लेकिन वह उसे इंजेक्शन लगा देते हैं, जिसके बाद आर्यन बेहोश हो जाता है।

4 of 5
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के अगले एपिसोड में विराट सई के लिए स्टैंड लेता नजर आएगा। जब भवानी सई पर उसके कर्तव्यों से कतराने का आरोप लगाती है, तो विराट उसका बचाव करता है। विराट नाखुश है क्योंकि वह सई से किए गए वादे को निभाने में विफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, में अभिमन्यु के संजय नाम के गुंडे का पता चलता है, जिसने अक्षरा को परेशान किया था। इसके अलावा सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अस्पताल में आग लग जाती है लेकिन अक्षरा इसी बीच अपनी शादी का ब्रेसलेट ढूंढती है। जिसके बाद अभिमन्यु बिल्डिंग के अंदर कूदकर उसकी जान बचाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें