फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'श्रीमद भगवत महापुराण' की राधा हैं काफी बोल्ड, तस्वीरों में देखिए शिनी दोषी का बिंदास अवतार

Thu, 23 Jan 2020 02:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिनी दोषी - फोटो : Social Media
टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत बहूएं सीरियल्स में एक दम देसी अवतार में दिखाई देती हैं। लेकिन इनकी रियल लाइफ एक दम हट के और अलग होती हैं। टीवी की साड़ी और पल्लू वाली बहूएं रियल लाइफ में बिकिनी बेब्स बनकर घूमती हैं। सारियल में देखकर कह पाना मुश्किल है कि ये असल जिंदगी में ये अभिनेत्रियां कितनी बोल्ड होती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल 'श्रीमद भगवत महापुराण' की राधा के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
शिनी दोषी - फोटो : Social Media
इस टीवी सीरियल में राधा के किरदार में अभिनेत्री शिनी दोषी दिखाई दे रही हैं। शिनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर यदि नजर डालें तो उन्हें घूमने-फिरने का बेहद शौक है। शिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो खुद की निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें भी फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। जिसे देखकर पता चलता है कि टेलीविजन की राधा असल जिंदगी में कितनी बोल्ड हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शिनी दोषी - फोटो : Social Media
शिनी दोषी ने साल 2013 में स्टार प्लस के धारावाहिक 'सरस्वतीचंद्र' से टेलीविजन में कदम रखा था। संजय लीला भंसाली के इस टीवी शो में उन्होंने कुसुम की भूमिका निभाई थी। ये सीरियल साल 2014 में ही खत्म हो गया था। लेकिन इस शो के बाद शिनी के करियर को राह मिली।
 

4 of 5
शिनी दोषी - फोटो : Social Media
इसके बाद शिनी दोषी साल 2014 में जी टीवी के सीरियल 'सरोजनी' में नजर आई थीं। इस सीरियल में शिनी के साथ अभिनेता मोहित सेहगल भी नजर आए थे। इसके बाद लगातार उनका टेलीविजन में कद बढ़ता ही गया। इसके तुरंत बाद शिनी जी टीवी के ही प्रचलित शो 'जमाई राजा' में भी नजर आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shiny Doshi - फोटो : instagram
शिनी ने टेलीविजन पर किसी भी तरह के किरदार करने से कभी मना नहीं किया। कभी वो टेलीविजन की संस्कारी बहू, कभी विलेन तो कभी साधारण सी लड़की के किरदार में नजर आईं। हाल ही में शिनी सीरियल 'भगवत महापुराण' में राधा की भूमिका निभा रही हैं। उनके फैन्स उन्हें इस किरदार में भी बेहद पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने हर किरदार को बेहतर तरीके से दिखाया। लेकिन असल जिंदगी में शिनी बेहद बोल्ड हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें