फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान ने किया खुलासा, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर देखकर परिवार ने ऐसे किया रिएक्ट

Thu, 23 Jan 2020 02:11 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं जो न सिर्फ लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं, बल्कि साथ ही साथ सिनेमा को हर बार कुछ नयापन भी दे रहे हैं। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आयुष्मान की आगामी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर ट्रेंड भी किया। सोशल मीडिया और बॉलीवुड से तो आयुष्मान ने खूब वाहवाही लूटी लेकिन अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर देखकर उनके परिवार वालों ने कैसे रिएक्ट किया।
विज्ञापन

3 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान ने बताया कि उनके पिता पी खुराना और मां पूनम को फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर बहुत पसंद आया। वहीं दोनों ने सिर्फ एक बार नहीं बल्कि फिल्म का ट्रेलर कई बार देखा। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना गे का किरदार निभाते नजर आएंगे।

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान कहते हैं कि जब मैंने अपने परिवार वालों को फिल्म का ट्रेलर एन्जॉय करते देखा तो मुझे यकीन हो गया है कि हमारी टीम की मेहनत सफल हो गई है। आम लोग न सिर्फ फिल्म से कनेक्ट हो पाएंगे बल्कि एक बड़ी रूढ़िवादी सोच पर चोट भी कर पाएंगे। आयुष्मान आगे बताते हैं कि बाद में उनके माता-पिता ने कहा कि उन्हें गर्व है अपने बेटे पर, जो हर बार कुछ समाज से जुड़ा सिनेमा के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media
बात 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'  की करें तो फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ ही जितेन्द्र कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में जितेन्द्र भी गे के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज भी नजर आएंगे। हितेश द्वारा निर्देशित फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें