फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल में इतना बदल गई 'हिप हिप हुर्रे' की स्टारकास्ट, इस अभिनेत्री ने तो सलमान खान संग किया था बॉलीवुड डेब्यू

Thu, 23 Jul 2020 12:42 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हिप हिप हुर्रे - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक का मशहूर सीरियल हिप हिप हुर्रे ने उस वक्त स्कूली बच्चों से लेकर हर उम्र के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जीटीवी के इस सीरियल की कहानी 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के इर्द गिर्द बुनी गई थी। सीरियल का प्रसारण 21 अगस्त 1998 से 25 मई 2001 तक हुआ। तब से लेकर अब तक इसमें नजर आए मुख्य किरदारों के लुक काफी बदल गए हैं। चलिए आज हम आपको हिप हिप हुर्रे की स्टारकास्ट की तब की और अभी की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
विशाल मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
डिंपल ब्वॉय विशाल मल्होत्रा को भला कौन भूल सकता है। सीरियल के वक्त विशाल की उम्र 17 साल थी। साल 2000 में विशाल ने एक शो होस्ट किया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों और सीरियल में नजर आ चुके हैं। टीवी शो बेहद 2 में विशाल ने आदित्य रॉय का किरदार निभाया था। बीती 22 जुलाई को विशाल 39 साल के हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
किश्वर मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का जाना पहचाना चेहरा किश्वर मर्चेंट ने शो में नोनी का किरदार निभाया था। नोनी, मजहर से प्यार करने लगती हैं। मजहर का किरदार पूरब कोहली ने किया था। किश्वर बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा वो सीरियल एक हसीना थी, इतना करो ना मुझसे प्यार, हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल में भी काम कर चुकी हैं। 

4 of 9
नकुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
नकुल वैद्य सीरियल का एक और जाना पहचाना चेहरा थे। नकुल को फिल्म लंचबॉक्स के किरदार के लिए काफी सराहना मिली। फिल्म में वो निमरत कौर के पति के किरदार में थे। 
विज्ञापन

5 of 9
नौशीद सायरसी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नौशीद सायरसी ने इसमें मीरा का किरदार निभाया। पहले इसी रोल को भूमिका चावला कर रही थीं। नौशीद को सूफी गाने पिया बसंती रे से जाना जाता है। उन्होंने फिल्म सुपारी से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि नौशीद का करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया। वो आखिरी बार सलमान खान स्टारर जय हो में दिखी थीं। 
विज्ञापन

6 of 9
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
कम ही लोगों को पता होगा कि हिप हिप हुर्रे से भूमिका चावला ने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। सीरियल में भूमिका ने मीरा का किरदार निभाया था। वो केवल पहले एपिसोड में ही नजर आई थीं। भूमिका ने बॉलीवुड में सलमान खान के अपोजिट फिल्म तेरे नाम से डेब्यू किया। भूमिका हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

7 of 9
पूरब कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पूरब कोहली को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो सीरियल में मजहर नाम के किरदार में थे। पूरब का ये डेब्यू सीरियल था। हिप हिप हुर्रे के बाद पूरब ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो वीजे के रूप में भी मशहूर हुए। इसके अलावा वो रॉक ऑन, माई ब्रदर.. निखिल, एयरलिफ्ट, नूर, मिशन मंगल सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

8 of 9
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता संजय मिश्रा भी हिप हिप हुर्रे सीरियल में थे। इसमें उन्होंने टीचर चंद्रगुप्ता सर का रोल किया था। संजय मिश्रा की गिनती इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों में होती है। उनकी मुख्य फिल्मों में मसान, कढ़वी हवा, कामयाब, आंखों देखी, 21 तारीख, गोलमाल, न्यूटन, जॉली एलएलबी 2, बादशाहो सहित कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सीमा पाहवा - फोटो : सोशल मीडिया
शो में सीमा भार्गव पाहवा ने मजहर की मां का रोल किया था। सीमा ने अभिनेता मनोज पाहवा से शादी की है। उनकी मुख्य फिल्में शुभ मंगल सावधान, दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, आंखों देखी सहित अन्य हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें