फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण नहीं टीवी की इस बहू के साथ विशाल भारद्वाज बनाएंगे अगली फिल्म

Sat, 07 Apr 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Radhika Madan
विशाल भारद्वाज को अपनी अगली फिल्म 'छुरियां' की दूसरी एक्ट्रेस भी मिल गई है। उन्होंने टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम एक्ट्रेस राधिका मदान को कास्ट किया है। इसके अलावा फिल्म में 'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। दोनों एक्ट्रेसेज फिल्म में बहनों का किरदार निभाएंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Radhika Madan
फिल्म 'छुरियां' दो बहनों की कहानी है जो राजस्थान में रहती हैं। फिल्म के लिए कुल 60 लड़कियों का ऑडिशन किया गया था। राधिका और सान्या ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों जयपुर के पास एक गांव में रहकर गांव में रहने वाली महिलाओं की तरह कामकाज करना और उनकी तरह बातचीत करना सीख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Radhika Madan
फिल्म की कहानी और इसकी स्क्रिप्ट खुद विशाल भारद्वाज ने लिखी है। फिल्म में दोनों बहनों की शादी से पहले और शादी के बाद जिंदगी में आए परिवर्तन को दिखाया जाएगा। फिल्म के लिए दोनों एक्ट्रेसेज को 10-12 किलो वजन बढ़ाना होगा। इसकी शूटिंग अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Radhika Madan
अभिनेत्री बनने से पहले राधिका मदान दिल्ली में डांस ट्रेनर थीं। सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' बंद होने के बाद ही उन्होंने टीवी से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना चाहती हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्म में मौका मिलना उनके करियर के लिए बड़ा ब्रेक माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें