फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को काला हिरण मामले में जमानत, कैद के दौरान जेल में इन नियमों की जमकर उड़ाई धज्जियां

Sat, 07 Apr 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5

आखिरकार 48 घंटे के बाद सलमान खान को जोधपुर कोर्ट से जमानत मिल गई। काला हिरण शिकार मामले में गुरुवार को 5 साल की सजा मिलते ही सलमान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। देर शाम तक वो जेल से रिहा हो सकते हैं। जेल में 2 रातें गुजारने के दौरान सलमान खान की ओर से जेल के कई नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नियम के अनुसार जेल में बंद किसी भी कैदी से दिन में एक या फिर दो लोग ही जेल प्रशासन की अनुमति और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही मिल सकते हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने ना तो प्रीति जिंटा की तलाशी ली और ना ही रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा को कोई न देख पाए, इसलिए उनकी कार के शीशों पर अखबार लगा दिया गया था। उनकी कार सीधे जेल के मुख्य द्वार तक पहुंची और वह बिना किसी जांच के अंदर चली गईं। बताया जाता है कि प्रीति के साथ पुलिस और जेल प्रशासन के दो अधिकारी भी थे।

4 of 5
शुक्रवार को जमानत याचिका की सुनवाई टलने पर उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिंता जेल पहुंचीं। जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों बहनों से मिलने के लिए सलमान खान को जेलर के कमरे में लाया गया। दोनों बहनों ने शुक्रवार को कोर्ट की कार्यवाही के बारे में उनको बताया और फिर आगामी रणनीति को लेकर उनसे चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सलमान खान का बॉडीगॉर्ड शेरा और दो अन्य लोग भी जेल पहुंचे थे। फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला के भी जोधपुर पहुंचने की बात कही जा रही है। नियमों को दरकिनार कर इतने लोगों की सलमान खान से मुलाकात कराने को लेकर जेल डीआइजी विक्रम सिंह से जब सवाल किया गया तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें