प्यार कब, कहां, कैसे और किससे हो जाए यह कोई नहीं जानता। हम सबकी जिंदगी में ऐसा कोई न कोई इंसान आता ही है जिस पर हम दिल हार बैठते हैं। वो हमें अपनी जान से भी प्यारा कब लगने लगता है यह हमें पता भी नहीं चलता। हम उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगते हैं, सात जन्मों तक साथ निभाने की बातें करते हैं। उसके लिए हर वो चीज करते हैं जो उसे पसंद हो। क्योंकि प्यार होता ही ऐसा है, यह दुनिया से बगावत करा देता है। ऐसे में जिससे हम प्यार करते हैं और वो भी हमारे प्यार में डूबा हुआ है वह धोखा दे जाए तो मौत का एहसास होते देर नहीं लगती। दुनिया में ऐसे काफी इंसान हैं जिन्होंने यह दर्द सहा, जिनका सच्चा प्यार उनसे अलग हो गया। वहीं, कुछ लोग जिंदगी को दूसरा मौका देते हैं और एक बार फिर से प्यार की राह पर चल पड़ते हैं। कई बड़ी हस्तियां भी इन सबसे होकर गुजरी हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया का नाम भी इन्हीं लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों के बीच किन परिस्थितियों में प्यार हुआ और यह रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा, यह काफी दिलचस्प कहानी है। जिसे आज हम इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे। आज बात करेंगे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी की। तो चलिए शुरू करते हैं...