टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के जरिए लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें...
विज्ञापन
2 of 7
दिव्यंका ने शादी के बाद पहली बार की सीरियल की शूटिंग
- फोटो : इंस्ट्राग्राम
टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के जरिए लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बेशक आज शादीशुदा हों और हंसी खुशी अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हों, लेकिन एक वक्त पर वो गहरे सदमे में पहुंच गईं थी और उससे उबरना उनके लिए काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
3 of 7
divyanka tripathi
ये वो दौर था जब उनका अपने को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ नौ साल लंबा रिश्ता टूटा। दिव्यांका और शरद मल्होत्रा का अफेयर साल 2006 में शुरु हुआ था। उस वक्त दोनों टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम कर रहे थे। इसी शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकिया बढीं। ना सिर्फ पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल लेवल पर भी दोनो की आपसी केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया। फैंस उनकी जोड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए तरसने लगे।
4 of 7
kratika sengar sharad malhotra
लेकिन दिव्यांका और शरद मल्होत्रा ने पब्लिक में अपने आपसी रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा और बाकी सेलेब्रिटीज की तरह बस यही कहते नजर आए कि वो अच्छे दोस्त हैं यानि कई सालों तक वो अपने अफेयर को मीडिया और बाकी लोगों की नजरों से बचाते रहे। लेकिन एक-दो साल पहले ही दोनों ने पब्लिक में अपने रिश्त को कबूला और फिर उसके कुछ ही महीनों बाद दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल
हालांकि इस ब्रेकअप की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई लेकिन इंडिया वेस्ट डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट के अनुसार, दिव्यांका शरद मल्होत्रा के साथ शादी करना चाहतीं थीं और इस बारे में वो लोगों के सामने कई बार बोल भी चुकीं थीं लेकिन शादी को लेकर शरद की तरफ से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। इसकी वजह से दोनों के बीच बहस भी खूब होती थी और फिर इसी के चलते दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
विज्ञापन
6 of 7
Divyanka Tripathi
इस ब्रेकअप को दिव्यांका सहन नहीं कर पाईं और जब भी वो अकेली होतीं तो रो पड़तीं थीं। लेकिन धीरे-धीरे वो इस सदमे से उबरने लगीं और इसमें उनकी मां और घर-परिवार ने भी खूब साथ दिया।
इसके बाद दिव्यांका की जिंदगी में एंट्री हुई विवेक दहिया की। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के दौरान हुई और फिर दोस्तों के जरिए मिलने के बाद दिव्यांका और विवेक की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।