इन दिनों फिल्म 'नादानियां' में इब्राहिम अली खान और और खुशी कपूर को उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई सितारे उनके बचाव में आए हैं। आने वाली फिल्मों में इन दोनों स्टारकिड्स का करियर कैसा होगा और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेंगी, इसका जवाब तो समय के साथ मिलेगा। मगर, इस बहाने फिलहाल उन कुछ स्टारकिड्स के बारे में भी जान लेते हैं, जिनका सिक्का फिल्मी दुनिया में नहीं चला। फिल्मी परिवार में जन्म, फिल्मी माहौल में परवरिश के बावजूद दर्शकों को ये लुभा नहीं पाए। जानते हैं...