फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'छावा' पर 34वें दिन भी झमाझम बरसे नोट, बॉक्स ऑफिस पर छोटे-छोटे कदम भर रही 'द डिप्लोमैट'

Thu, 20 Mar 2025 07:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए है। वहीं जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सुस्त गति से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
द डिप्लोमैट-छावा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में महीनेभर से राज कर रही है। अब भी इसकी कमाई करोड़ों में हो रही है। आलम ये है कि विक्की कौशल की फिल्म जॉन अब्राहम की होली पर रिलीज 'द डिप्लोमैट' से ज्यादा कलेक्शन कर रही है। जानते हैं कल बुधवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham
'छावा' बनी चुनौती
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को 'छावा' से कड़ी चुनौती मिल रही है। 'द डिप्लोमैट' होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म की कहानी मजबूत है। क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म देखकर लौटे दर्शकों ने भी इसे सराहा है। लेकिन, कमाई के मामले में इसका प्रदर्शन औसत है। कम बजट की यह फिल्म छोटे-छोटे डग भर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द डिप्लोमैट' का टोटल कलेक्शन
शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मंगलवार को पांचवे दिन फिल्म ने 1.45  करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, कल बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी पांचवे दिन के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 17.65 करोड़ रुपये हो चुका है। 'द डिप्लोमैट' का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Box Office Report: महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की चांदी, जॉन की 'द डिप्लोमैट' का रहा ऐसा हाल

4 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
थम नहीं रही 'छावा' की रफ्तार
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। सिनेमाघरों में लगे इसे एक महीने से ऊपर हो गया है, लेकिन कमाई के मामले में इसके कदम पीछे नहीं हट रहे। अपने बाद रिलीज हुईं सभी फिल्मों को 'छावा' ने पानी पिला दिया। कल 34वें दिन भी इसकी कमाई शानदार रही है।

Chhaava: नागपुर दंगों का दोष 'छावा' पर मढ़ने वालों पर फूटा तहसीन पूनावाला का गुस्सा, बोले- कला कोई माचिस नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छावा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
600 करोड़ी क्लब से इतनी दूर 'छावा'
फिल्म 'छावा' ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की कमाई करके शानदार शुरुआत की। यह 500 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। 600 करोड़ी क्लब से भी अब ज्यादा दूर नहीं है। ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी 'छावा' ने मंगलवार को 33वें दिन 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को फिल्म की कमाई 2.7 करोड़ रुपये रही। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 570.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें