फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 स्टारकिड्स के माता-पिता ने बॉलीवुड में कमाया नाम, लेकिन बच्चे हुए गुमनाम

Sun, 01 Mar 2020 12:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Flop Bollywood Stars - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं। इतना ही नहीं उनके बच्चों यानी स्टारकिड्स ने भी बॉलीवुड में अपने धमाकेदार अभिनय से लाखों दिलों को जीता। जहां कुछ स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में नाम कमाया तो वहीं बहुत से ऐसे भी हैं जिन्होंने काफी कोशिश की लेकिन उनकी पहचान उनके काम से नहीं बल्कि पिता के नाम से होती है यानी वो स्टारकिड्स जिनका बॉलीवुड में कुछ खास सफर नहीं रहा। आज हम आपको उन्हीं स्टारकिड्स से रुबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
Jeetendra, Tusshar Kapoor - फोटो : social media
तुषार कपूर
अभिनेता तुषार कपूर ने साल 2001 में सुपरहिट फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तुषार ने अपने पूरे फिल्मी करियर में साइड रोल ही किए हैं। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि 'गोलमाल' सीरीज में उनकी गूंगे वाली अभिनय को काफी सराहा गया था। बाकि की फिल्मों में उनकी अभिनय को लोगों ने नापसंद ही किया है।  
विज्ञापन

3 of 10
Salman Khan and Sohail Khan - फोटो : file photo
सुहैल खान
अब इस लिस्ट में बात आता है 'दबंग खान' सलमान खान के छोटे भाई सुहैल खान की। सुहैल ने साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन अपने अच्छे खासे लंबे करियर में शायद ही कोई हिट फिल्म होगी। 

4 of 10
Ameesha Patel - फोटो : twitter
अमीषा पटेल
'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अमीषा पटेल को लोगों ने हिट अभिनेत्री माना था। लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर जमीन पर आ गिरा। आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया यूजर्स ये भी कह चुके हैं कि वह अभिनय की जगह अपने अकेडमी प्रोफेशन को चुनतीं तो शायद बेहतर होता। 
विज्ञापन

5 of 10
harman baweja - फोटो : instagram
हरमन बवेजा 
साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता हरमन बवेजा बॉलीवुड में कब आए और कब चल गए किसी को पता ही नहीं चला। हर्मन भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे लेकिन उनका रिश्ता भी उनके करियर की तरह जल्द ही खत्म हो गया। हर्मन ने अपने फिल्मी करियर में जितनी फिल्में की बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं थी। 
विज्ञापन

6 of 10
Riya Sen - फोटो : social media
रिया सेन
अभिनेत्री रिया सेन भी बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं। रिया को अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'कयामत' में देखा गया था। रिया को विरासत में एक्टिंग करियर मिला था लेकिन उसके बावजूद वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में असफल साबित हुईं। बता दें कि रिया की मां मून मून सेन और बहन रायमा सेन अपने जमाने की हिट अभिनेत्री थीं। 
विज्ञापन

7 of 10
jackky bhagnani - फोटो : file photo
जैकी भागनानी
फिल्म प्रोड्यूसर वासु भागनानी के बेटे जैकी भागनानी भी फिल्मों में बेवजह अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं। साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से जैकी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन अभी तक उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं है। 

8 of 10
Esha Deol - फोटो : Social Media
एशा देओल
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन अपने बॉलीवुड करियर में एशा ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी।

9 of 10
aarya babbar - फोटो : file photo
आर्या बब्बर
अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्या बब्बर को पहली बार साल 2002 में आई फिल्म 'अबके बरस' में देखा गया था। लेकिन उनके पूरे फिल्मी करियर में उनके खाते में एक भी हिट फिल्म नहीं गिरी। कुछ फिल्मों में लीड स्टार प्ले करने के बाद उन्हें साइड रोल मिलने लगे थे। 
विज्ञापन

10 of 10
uday chopra - फोटो : file photo
उदय चोपड़ा
इस लिस्ट में सबसे आखिरी नाम आता है अभिनेता उदय चोपड़ा का। सुपरहिट फिल्मों के बादशाह रह चुके निर्देशक यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उदय के करियर की ये पहली और आखिरी हिट फिल्म थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें