Reema Lagoo with Daughter Mrunmayee
- फोटो : Social Media
मृणमयी अपनी इस कहानी को सराहे जाने से खुश हैं। वह कहती हैं, 'लेखकों को उनकी लिखी कहानी का श्रेय मिलना ही चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अब हम उसी राह पर हैं। मेरी लिखी फिल्म 'थप्पड़' को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, ये इस बात की गवाह है।' मृणमयी लागू को सिनेमा विरासत में मिला है। उनकी मां रीमा लागू ने सलमान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म मैंने प्यार किया में नई सदी की नई मां का किरदार किया था। ये पहली हिंदी फिल्म रही है जिसमें बेटा अपनी मां को सेक्सी मां बोलता है। रीमा लागू का नाम अब मृणमयी अपनी लेखनी से रोशन कर रही हैं।