फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: पांचवें दिन ही ढेर हो गई ‘एक विलेन रिटर्न्स’, बॉक्स ऑफिस पर किच्चा सुदीप का जलवा कायम

Wed, 03 Aug 2022 07:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक विलेन रिटर्न्स, विक्रांत रोणा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के लिहाज से साल 2022 कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। इस साल से सात महीने बीत चुके हैं और गिनी चुनी फिल्मों के अलावा कोई भी ऐसी मूवी नहीं हैं, जो बेहतरीन तरीके से हिट हुई हो और ब्लॉकबस्टर कहलाई हों। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में तो फ्लॉप ही साबित हुई हैं। वहीं पिछले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ में तगड़ी भिड़ंत देखने को मिली। गुरुवार को जहां कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज हुई तो वहीं शुक्रवार को मल्टीस्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' बड़े पर्दे पर आई। फिल्म रिलीज होने से पहले 'एक विलेन रिटर्न्स' का लोगों मे खासा क्रेज तो देखने को मिला, लेकिन शायद मूवी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि एक बार फिर हिंदी पर साउथ भारी पड़ता दिख रहा है। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको बतातें हैं कि मंगलवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।
 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म विक्रांत रोणा कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन वीकएंड खत्म होते ही फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शमशेरा के मुकाबले फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। फिल्म के छठे  दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरूआती आंकड़ो के हिसाब से विक्रांत रोणा ने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक विलेन रिटर्न्स
शुक्रवार को रिलीज हुई जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म एक  विलेन रिटर्न्स ने वीकएंड पर तो औसत कारोबार किया था, लेकिन वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई में भी गिरावट आई है। पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।

4 of 5
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया
रामाराव ऑन ड्यूटी
साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा द्वारा निर्मित फिल्म रामाराव ऑन ड्यूटी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म भी 29 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और शुरू से ही फिल्म की कमाई बहुत कम रही है। शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से रामाराव ऑन ड्यूटी ने पांचवें दिन महज 30 लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शमशेरा
रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म शमशेरा से मेकर्स को ताबड़तोड़ कमाई की अपेक्षा थी, लेकिन पहले दिन से खराब प्रदर्शन करती आ रही फिल्म बहुत संघर्ष के बाद 50 करोड़ रुये का आंकड़ा छू पाई है। फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स को इस बात की उम्मीद नहीं होगी कि शमशेरा का कारोबार इतना खराब होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें