यशराज बैनर के तले बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ट्यूलिप ने हिंदी ही नहीं पंजाबी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया है। 11 सितंबर 1979 को अभिनेत्री का जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।