राजू खेर-अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू खेर का जन्म 11 सितंबर 1957 को कश्मीर के बारामूला में हुआ। बता दें कि राजू खेर ने वर्ष 1998 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म वर्ष 1998 में आई 'गुलाम' थी। इसके बाद कई शानदार फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का रंग जमाया। वह 'शूट आउट एट वडाला', 'देली बेली', 'जंगल', 'सैलाब', 'उम्मीद', 'ओम जय जगदीश', 'ब्लैक होम', 'मैं तेरा हीरो', 'बर्दाश्त', 'शिनाख्त' सहित कई फिल्मों में यादगार रोल कर चुके हैं। राजू खेर ने कई चर्चित टीवी शोज में भी काम किया। वह 'जाने भी दो यारों', 'तेरे घर के सामने', 'कुलदीपक', 'ये कहां आ गए हम', 'अभी तो मैं जवान हूं', 'कहां से कहां तक', 'कर्म', जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उनके यादगार किरदार...