फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen Workout: सुष्मिता सेन का फिटनेस मंत्र जान आप भी हो सकते हैं फिट, रखना होगा इन बातों का ख्याल

Tue, 24 May 2022 12:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में फिटनेस से मामले में हर कोई सजग रहता है। अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए सभी सितारे घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट और डाइट पर काफी ध्यान देती हैं। अभिनेत्री की सुंदरता और फिटनेस को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाती हैं और 46 साल उम्र में आज भी यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक्सरसाइज की वीडियो अपलोड करती रहती हैं। आप भी सुष्मिता सेन की इन एक्सरसाइज को करके खुद को फिट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी फिटनेस का राज। 
विज्ञापन

2 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रिंग जिमनास्ट
सुष्मिता सेन अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंग जिम्नास्ट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। इसे करने से मसल्स की ताकत बढ़ती है और अपर बॉडी की भी फिटनेस बढ़ती है। इसके लिए शरीर में काफी फ्लेक्सिबिलिटी की जरूरत होती है, लेकिन इसे आप बिना ट्रेनिंग लिए नहीं कर सकते।

 
विज्ञापन

3 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
शीर्षासन
स्वस्थ रहने के लिए अभिनेत्रियां शीर्षासन का भी सहारा लेती हैं। शार्षासन करने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ता है। सुष्मिता सेन भी डेली रूटीन में शीर्षासन करती हैं। इसे करने के लिए आपको सिर के बल खड़ा होना पड़ता है। इसको करने से आपके शरीर को मजबूती मिलती है।
 

4 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
मेडिसिन बॉल प्लैंक
सुष्मिता सेन मेडिसिन बॉल प्लैंक को भी अपनी वर्कआउट में शामिल करती हैं। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो बॉडी में बैलेंस बनाने के साथ ही एनर्जी भी बनाए रखती है। इसके अलावा वह किक बॉक्सिंग करना भी पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
स्विमिंग
सुष्मिता सेन को स्विमिंग करना बहुत पसंद है। स्विमिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसे करने से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसे करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और वजन भी बैलेंस में बना रहता है।
विज्ञापन

6 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
पुशअप
सुष्मिता सेन नॉर्मल पुशअप करने के साथ ही बॉल पर भी पुशअप करती हैं। बॉल पर पुशअप करने के लिए पूरी बॉडी फिट रहती है। अपने रूटीन में वह इन दोनों एक्सरसाइज को जरूर शामिल रखती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram
ये डाइट करती हैं फॉलो
सुष्मिता सेन अपने दिन की शुरुआत सुबह एक कप अदरक की चाय के साथ करती हैं और उसके बाद एक गिलास सब्जियों के रस के साथ 3 अंडे या दलिया खाती हैं। 10 बजे वह मुट्ठी भर नट्स खाती हैं। उसके बाद दोपहर के भोजन में एक कटोरी चावल, दाल, सब्जी और चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं। शाम के नाश्ते के लिए, वह सब्जी-आधारित सैंडविच या इडली या एक कप कॉफी के साथ एक कटोरी उपमा खाना पसंद करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें