मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की तरह खुद को फिट रखना चाहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खुद को फिट रखने के लिए ये स्टार्स कितनी मेहनत करते हैं। सितारे वर्कआउट के साथ अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स भी फिटनेस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। तो चलिए आज आपको भोजपुरी के सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का फिटनेस सीक्रेट बताते हैं...