भोजपुरी इंडस्ट्री और इसके कलाकार इन दिनों पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। अपने शानदार अभिनय से लोगों के बीच मशहूर हुए यह कलाकार आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। अपने अभिनय और गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले भोजपुरी के ये कलाकार राजनीति में भी शानदार पारी खेल चुके हैं। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी के ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में जो अभिनय के अलावा राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं-