एक मोनोलॉग से लोकप्रियता हासिल करने से लेकर रूह बाबा बन लोगों को हंसी का डोज देने तक, कार्तिक आर्यन ने अपने अंदाज से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। कार्तिक न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता बी टाउन के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वहीं, आज कार्तिक अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए ट्यूसडे फिटनेस में हम आपको आज अभिनेता का फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान बताते हैं, जिसे फॉलो कर आप भी खुद को फिट रख सकते हैं।