बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को फिट रखना सितारों के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए सितारे जिम में खूब पसीना बहाते हैं। कई बार उन्हें फिल्मों में मिलने वाले रोल के हिसाब से अपने वजन को भी घटना और बढ़ाना भी पड़ता है, ऐसे में वह अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर देते हैं। इंडस्ट्री में कई सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी फेमस हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिट माना जाता है।