बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा कायम है। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और इसकी धुआंधार कमाई जारी है। वहीं, राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही है। फिल्म कमाई के मामले में पहले ही दिन से पीछे है। इसके अलावा साउथ की फिल्म 'थुनिवु' और 'वारिसु' रिलीज के 21 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। तो चलिए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...