इस समय बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में 777 चार्ली, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन और जनहित में जारी अपना जादू दिखा रही हैं। जिनमें से कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली तो लोगों को खूब पसंद आ रही है, वहीं डायनासोर्स ने भी खूब धमाल मचाया है। लेकिन जनहित में जारी पहले ही दिन से दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। बता दें कि ओपनिंग डे पर ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का जलवा अभी भी कायम है। बात करें कमल हासन की विक्रम और आदिवि शेष की मेजर की तो विक्रम को दक्षिण में खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं मेजर भी औसत कमाई कर रही है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको इन सभी फिल्मों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं।