फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 Years Of Gadar: 'गदर' बनाने वाले अनिल शर्मा आजकल कहां हैं? इस फिल्म का उनके करियर पर कैसा पड़ा असर

Wed, 15 Jun 2022 08:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मे अनिल को मुंबई के खालसा कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कब फिल्मों से लगाव हो गया यह उन्हें भी पता नहीं चला। फिल्मों में रुचि रखने वाले अनिल को सबसे बड़ा ब्रेक 18 साल की उम्र में मिला। उन्हें 'पति पत्नी और वो', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'इंसाफ का तराजू' जैसी सुपरहिट फिल्मों में डायरेक्टर बलदेव राज चोपड़ा के सहायक के रूप में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन

2 of 6
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
21 साल की उम्र में बने निर्देशक
तीन साल तक फिल्मों की बारीकियां सीखने के बाद अनिल ने साल 1980 में 21 साल की उम्र में उन्होंने 'श्रद्धांजलि' फिल्म से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और इसके बाद उनका करियर फुल स्पीड से आगे बढ़ चला। इसके बाद उन्होंने 'बंधन कच्चे धागों का', हुकुमत और तहलका जैसी फिल्म बनाई। 1987 में रिलीज हुई धर्मेंद्र स्टारर तहलका उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अपने करियर में अनिल अब तक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, रजनीकांत, सलमान खान, सनी देओल, अक्षय कुमार, गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गदर: एक प्रेम कथा - फोटो : सोशल मीडिया
गदर ने दिलाई असली पहचान
यूं तो अनिल कई सफल फिल्म को निर्देशन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म 'गदर- एक प्रेमकथा' के लिए याद किया जाता है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। गदर को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक माना जाता है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर ऐसा धमाल मचाया कि आज तक कोई भी फिल्म इसका मुकाबला नहीं कर सकी है।

4 of 6
सनी देओल-अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रातोंरात बन गए स्टार
गदर की सफलता से सनी देओल और अमीषा पटेल से कहीं ज्यादा अनिल शर्मा को फायदा हुआ। इसके बाद उन्हें कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्देशन करने के ऑफर मिलने लगे। हिंदी फिल्म का हर सुपरस्टार उनके साथ फिल्म करना चाहता था। यही वजह है कि गदर के बाद अमिताभ बच्चन,अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सितारे उनकी फिल्मों का हिस्सा बने नजर आए। अमिताभ और अक्षय के साथ उन्होंने 'अब  तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और सलमान के साथ 'वीर' बनाई। हालांकि इन दोनों फिल्मों से वह गदर जैसी सफलता दोबारा नहीं दोहरा सके।
विज्ञापन

5 of 6
अनिल शर्मा अपने बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार तीन फिल्में रहीं फ्लॉप
फिल्म अपने की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने बड़े बजट की फिल्म वीर का निर्देशन किया। इस फिल्म में सलमान खान और जरीन खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वांटेड के बाद रिलीज हुई इस फिल्म का जबरदस्त बज बन चुका था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का फ्लॉप होने सलमान और अनिल के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। इसके बाद रिलीज हुई सनी देओल स्टारर 'सिंह साब द ग्रेट' और उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा की फिल्म जीनियस भी बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गदर 2 - फोटो : social media
गदर 2 इतिहास रचने की कोशिश
लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद अनिल शर्मा एक हिट फिल्म की तलाश में लंबे समय से हैं। उनकी पिछली फिल्म जीनियस 4 साल पहले 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही वह फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल अनिल गदर के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से वह वही सफलता दोहराने की कोशिश में हैं जो साल 2001 में गदर ने हासिल की थी। गदर 2 में सनी और अमीषा की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को इसी साल रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें