मंगलवार का दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं रहा। जी हां, हफ्ते के शुरुआत में ही हिंदी से लेकर कन्नड़ तक की फिल्मों की कमाई ने निराश कर दिया है। एक तरफ जहां, रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ, साउथ की फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में नाकामयाब रहीं। नतीजतन, सभी चार बड़ी-बड़ी फिल्में मिलकर भी 6 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाईं। यहां जानिए, चारों फिल्मों का हाल...