बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम है, लेकिन पहचान उन्हें कॉमेडी फिल्मों में निभाए गए किरदार से मिली। 21 सितंबर 1981 को कोलकाता में जन्मी रिमी सेन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। रिमी ने 'बागबान', 'हंगामा', 'धूम', 'क्यों की', 'फिर हेरा फेरा' जैसी कई फिल्मों में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय खन्ना के साथ काम किया, लेकिन अब वह पिछले कई वर्षों से मनोरंजन जगत से दूरी बनाए हुए हैं। आज अभिनेत्री के इस खास दिन पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।