'सम्राट पृथ्वीराज'
- फोटो : सोशल मीडिया
सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज वीकेंड तक को ठीक-ठाक कमाई कर रही थी, उसके बाद इस फिल्म की कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि ओपनिंग डे से ही मेकर्स को फिल्म की बंपर कमाई की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा न हो सका। हालात ये हो गए हैं इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में दर्शक नहीं होने की वजह से इसके कई शो कैंसिल किए जा रहे हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो पांचवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुल कारोबार 48.80 करोड़ रुपये हो गया है।