फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'अवतार 2' की आंधी, 54वें दिन भी बज रहा 'दृश्यम 2' का डंका

Wed, 11 Jan 2023 09:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर, दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नया साल शुरू हुए एक हफ्ते का समय बीत गया है। पिछले हफ्तें में तो हिंदी की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन पिछले साल के अंतिम हफ्ते में और उससे पहले रिलीज हुई फिल्मों ने आज भी अपनी धाक जमाई है। जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार दे वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा की फिल्म वेद को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीते मंगलवार को फिल्मों का क्या हाल रहा। 
विज्ञापन

2 of 4
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ विदेशों में ही नहीं इस फिल्म को भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शक इस फिल्म के दीवाने हो रहे हैं। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अवतार द वे ऑफ वॉटर ने 26वें दिन 2.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई 377.40 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Kuttey's Mehfil-e-khaas: गुलजार साहब को दाना जी क्यों कहते हैं आसमान, इस महफ़िल में हुआ खुलासा
विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म ने तो सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है तब से लगातार सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब तक 54 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने खूब जमकर कमाई की है। फिल्म के 54वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो दृश्यम 2 ने 30 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म की अब तक कुल कमाई 239.29 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

4 of 4
वेड - फोटो : Instagram
वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म से रितेश ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया है। वेड के कलेक्शन की बात करें तो शुरूआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 11वें दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। वेड का कुल कलेक्शन 35.77 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें