फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: नहीं थम रही 'ऊंचाई' की रफ्तार, दुनियाभर में 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर' का जलवा बरकरार

Wed, 16 Nov 2022 08:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऊंचाई, ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में तीन फिल्में एकसाथ रिलीज हुई थीं। अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर स्टारर 'ऊंचाई', सामंथा स्टारर 'यशोदा' और हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर 2' तीनों ही फिल्में सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही हैं। लेकिन यशोदा की तुलना में ऊंचाई का कलेक्शन ज्यादा अच्छा है। वहीं हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर 2 भी शानदार कमाई की ओर अग्रसर है। इन फिल्मों के पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि मंगलवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है-
विज्ञापन

2 of 5
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया
ऊंचाई
पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। कम स्क्रीन होने के बाद फिल्म का कलेक्शन अच्छा है। काफी दिनों के बाद लोगों को कोई फिल्म पसंद आ रही है। ऊंचाई के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने मंगलवार को ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई कर डाली है। पांचवें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 13.94 करोड़ रुपये हो गया है। 

इसे भी पढ़ें- Uunchai Collection Day 5: 'ऊंचाई' का बढ़िया प्रदर्शन जारी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से पांचवें दिन भी मिला फायदा
विज्ञापन

3 of 5
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
यशोदा
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा का प्रदर्शन वीकएंड तक तो ठीक-ठाक रहा लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 12.78 करोड़ हो गया है।

इसे भी पढ़ें- Yashoda Box Office Collection: यशोदा की कमाई में गिरावट जारी, पांचवें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
 

4 of 5
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : Social Media
ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर
हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर’ अपने कलेक्शन को लेकर लगातार चर्चा में है। भारत में 12.96 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को भी रिलीज हुए पांच दिनों का समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी इसका कलेक्शन दमदार है। शुरुआती अनुमानों के हिसाब से पांचवे दिन फिल्म ने 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 50.55 करोड़ रुपये हो गया है। 'ब्लैक पैंथर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी चौंकाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में अब तक करीब 2700 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा का जलवा अभी भी बरकरार है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को लगे छह हफ्तों का समय बीत गया है, लेकिन अभी भी यह फिल्म टिकी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 47वें दिन कांतारा ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 292.03 करोड़ रुपये हो गई है। बहुत जल्द ये फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें