फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड के बाद ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का बुरा हाल, कलेक्शन में गिरावट; पांचवें दिन ‘धुरंधर’ ने बिगाड़ दिया खेल

Mon, 29 Dec 2025 10:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 5 Box Office Collection: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को रिलीज हुए सिर्फ पांच दिन हुए हैं। लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आने लगी है। जानिए, सोमवार को इसका कलेक्शन क्या रहा?

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ऐसे समय में रिलीज हुई जब बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की आंधी चल रही थी। इस आंधी में कार्तिक आर्यन की फिल्म की स्थिति क्या है? जानिए, सोमवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन इसने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पांचवें दिन कितना रहा कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने पांचवें दिन सिर्फ 1.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म 7.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। पांचवें दिन में आकर इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वीकएंड के मुकाबले कम रहा कलेक्शन 
वैसे तो वीकएंड के बाद अधिकतर फिल्मों की कमाई गिरती है। लेकिन कार्तिक आर्यन की फिल्म का ज्यादा बुरा हाल है। फिल्म ने शनिवार को  5.5 करोड़ और रविवार को 5 करोड़ रुपये कमाए थे। मंडे को 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कमाई बहुत ज्यादा घट गई। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 24.86 करोड़ रुपये हुआ है।

 

4 of 5
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है 'तू मेरी मैं तेरा...' की कहानी
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन रे के किरदार में हैं, जबकि अनन्या पांडे रूमी की भूमिका निभा रही हैं। कहानी क्रोएशिया में शुरू होती है, जहां दोस्ती प्यार में बदलती है, लेकिन शादी की बात आते ही रिश्तों में उलझनें और टकराव शुरू हो जाते हैं। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे सीनियर कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आते हैं। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमि तेवारी ने प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
‘धुरंधर’ ने लूटी सारी महफिल 
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर’ का ही जलवा दिख रहा है। सोमवार को यानी रिलीज के 25वें दिन लगभग 8.1 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 698.6 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म जल्द ही 700 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। इन आंकड़ों से साफ जाहिर है कि ‘धुरंधर’ के आगे 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' नहीं टिक पा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें