Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती हुई नजर आ रही है। फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई कर ली है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ से ट्रेड को बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। त्योहार, छुट्टी और बड़े स्टार्स के बावजूद फिल्म की ओपनिंग उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। पहले ही दिन यह साफ हो गया कि बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमी हुई ‘धुरंधर’ की मौजूदगी इस फिल्म के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है।
विज्ञापन
2 of 6
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन
दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 'सैकनिल्क' के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 2.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.48 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है। वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपने 22वें दिन ही 9.4 करोड़ रुपये कमा लिए, जिससे साफ हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे पर कैसा रहा हाल?
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन करीब 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि यह आंकड़ा औसत भी नहीं माना जा रहा। दूसरे दिन कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई और महज 2.73 करोड़ की कमाई हो सकी। दो दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा पार करना भले ही ठीक लगे, लेकिन फिल्म के बजट को देखते हुए यह शुरुआत कमजोर मानी जा रही है।
4 of 6
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बजट के मुकाबले कमजोर कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। आमतौर पर किसी फिल्म से यह उम्मीद की जाती है कि वह पहले दिन अपने बजट का कम से कम 10 प्रतिशत कमा ले। यहां फिल्म उस पैमाने तक भी नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में आगे का रास्ता आसान नहीं दिखता।
विज्ञापन
5 of 6
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘धुरंधर’ के आगे पसीने छूटे
रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 21वें दिन भी फिल्म ने 22.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया और यह पहले ही 600 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल नेट कलेक्शन 629.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में नई रिलीज फिल्मों के लिए टिक पाना मुश्किल हो गया है।
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमि तेवारी ने प्रोड्यूस किया है। कार्तिक आर्यन फिल्म में रे के किरदार में हैं, जबकि अनन्या पांडे रूमी की भूमिका निभा रही हैं। कहानी क्रोएशिया में शुरू होती है, जहां दोस्ती प्यार में बदलती है, लेकिन शादी की बात आते ही रिश्तों में उलझनें और टकराव शुरू हो जाते हैं। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे सीनियर कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। क्रिटिक्स से फिल्म को फिलहाल मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।