फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TJMM OTT Release: 'तू झूठी मैं मक्कार' का ओटीटी प्लेटफॉर्म तय? जानें आपके घर कब तक आएंगे रणबीर-श्रद्धा

Thu, 09 Mar 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media
बॉलीवुड के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक लव रंजन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अदाकारी से सजी इस फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय तक की सभी तारीफ कर रहे हैं। रिलीज होते ही जहां फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल खुश कर दिया है, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। यह खबर 'तू झूठी मैं मक्कार' की ओटीटी रिलीज से संबंधित है। ताजा रिपोर्ट्स में फिल्म के ओटीटी रिलीज के प्लेटफॉर्म का नाम सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं ओटीटी के बाद सभी को फिल्म कहां देखने को मिलेगी..
विज्ञापन

2 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
होली के मौके पर दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन करने वाली रणबीर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने सभी का दिल खुश कर दिया है। प्रेम कहानी के लिफाफे में बंद इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म को देखकर सभी के मुंह से वाह....निकल रहा है। अगर आप में से कोई 'तू झूठी मैं मक्कार' देखने सिनेमाघरों में गया होगा तो उसने शायद ही ध्यान दिया हो कि ओपनिंग क्रेडिट के समय पर फिल्म के डिजिटल पार्टनर का नाम लिखा आता है। जी हां, कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें अटकलें लगाई जा रही हैं कि लव रंजन निर्देशित यह फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर आएगी।  
विज्ञापन

3 of 5
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media
'तू झूठी मैं मक्कार' के ओपनिंग क्रेडिट के दौरान मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बतौर डिजिटल पार्टनर के रूप में पेश किया गया है। इसके तहत कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों के बाद दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है और न ही इन खबरों पर फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने कोई बयान दिया है। ऐसे में यह तो वक्त ही बताएगा कि 'तू झूठी मैं मक्कार' कब और किस प्लेटफॉर्म पर सभी का मनोरंजन करने के लिए आएगी।
The Little Mermaid: डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का नया पोस्टर रिलीज, ऑस्कर के दौरान जारी होगा फिल्म का ट्रेलर

4 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तू झूठी मैं मक्कार' के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है।  निर्देशक लव रंजन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने के एक्सपर्ट माने जाते हैं और एक बार फिर वह स्क्रीन पर अपना जादू चलाने में सफल रहे हैं। तकरीबन 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो एक बढ़िया शुरुआत मानी जा रही है। बता दें कि पहले दिन की शानदार कमाई के साथ रणबीर की टॉप ओपनर फिल्म में तू झूठी मैं मक्कार चौथे पायदान पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को मिलते अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म का निर्देशन लव रंजन द्वारा किया गया है।
Bhojpuri: भोजपुरी सितारों के बच्चों ने बॉलीवुड स्टारकिड्स को पछाड़ा, कोई चाइल्ड आर्टिस्ट तो कोई बॉक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें