फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर को पहली बार धूम्रपान करते देख कैसा था मां नीतू कपूर का रिएक्शन? अभिनेता ने किया खुलासा

Thu, 09 Mar 2023 07:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता रणबीर कपूर। - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में ब्रह्मास्त्र के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले रणबीर कपूर ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से बड़े पर्दे पर वापसी की है। होली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इसके अलावा समीक्षकों की तरफ से भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिलहाल रणबीर इस रोमांटिक-कॉमेडी को हिट बनाने के लिए लगातार प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 
Bollywood: फिल्में हिट कराने के लिए ये सितारे करते हैं अजीबोगरीब टोने-टोटके? जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ीं कई दिलचस्प बातें बताईं। इस बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि जब उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें पहली बार धूम्रपान करते हुए देखा तो उनका कैसा रिएक्शन था। बातचीत के दौरान जब शो के होस्ट ने रणबीर से पूछा कि उस शख्स का नाम बताइए जिनसे आपने सबसे अधिक झूठ बोला है? इस पर रणबीर ने अपनी मां का नाम लिया। एक्टर ने कहा, "मैंने अपनी मां से सबसे ज्यादा झूठ बोला है।" उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत चांटा मारा जाता था, मैं बहुत शरारती था, लेकिन अब मैं एक बदला हुआ आदमी हूं।''
Bollywood: ये बॉलीवुड सेलेब्स रह चुके हैं एक-दूसरे के क्लासमेट, आज भी कायम है याराना
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बात को आगे बढ़ाते हुए जब होस्ट ने रणबीर से उस झूठ के बारे में बात करने को कहा, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी में डाला। इसका जवाब देते हुए रणबीर ने कहा, 'जब मैंने पहली बार सिगरेट पी, तो मेरी मां को पता चला... यह मेरे जीवन का बहुत काला समय था। यह एक काला पल था, मैंने अपनी मां को इतना उदास महसूस करते नहीं देखा था। उन्होंने सोचा कि मैं हेरोइन कर रहा था।
Shireen Mirza: 'धर्मपत्नी' के सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा, तबीयत बिगड़ते ही मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती
 

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद मैंने उन्हें समझाने की कोशिश नहीं की कि वह इसे छोड़ देंगे। एक्टर ने आगे कहा कि बेशक आपको बुरा लगता है, मैंने इसके बाद उनसे माफी मांगी, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में माता-पिता भी गिव-अप कर देते हैं।
Varun Kiara Video: वरुण धवन ने 'भाभी जी' कियारा आडवाणी से पूछ लिया ऐसा सवाल, दिल जीत रहा अभिनेत्री का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इस फिल्म के बाद जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इससे पहले वह कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं।
TJMM OTT Release: 'तू झूठी मैं मक्कार' का ओटीटी प्लेटफॉर्म तय? जानें आपके घर कब तक आएंगे रणबीर-श्रद्धा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें